भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में चोरों ने एक बुजुर्ग महिला के सूने पड़े मकान को निशाना बनाया। इस समय चोरी हुई मकान मालिक बुजुर्ग महिला अपने पड़ोसी के घर पर सो रही थी। चोर मकान से सोने-चांदी के जेवर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है। इससे पहले भी चोर इसी मकान में चोरी कर चुके हैं। 2 महीने पहले भी मकान में हो चुकी है चोरी रेलवे चौकी इंचार्ज ASI बृजलाल ने बताया- घटना रंजीत नगर स्थित बाबरिया बस्ती की है। मकान में शांति नाम की बुजुर्ग महिला अकेली रहतीं हैं। उनके बच्चे शहर से बाहर रहते हैं। सुबह उठकर जब वह अपने मकान पर गई तो, उसके मकान के गेट के अंदर का ताला टूटा हुआ था। कमरे की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर गायब थे। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि चोर मकान से कितने के जेवर चोरी कर ले गए हैं। महिला के अनुसार तलाशी में एक 250 ग्राम चांदी की करधनी, 5 चांदी के सिक्के, 3 हजार नकद, एक बच्चे का सोने का लॉकेट गायब है।