राज्यस्तरीय अंडर-19 डूंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ भरतपुर ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आर्यन बघेल को सौंपी गई है, जबकि हिमांशु सोगरवाल को उपकप्तान बनाया गया है। प्रतियोगिता 6 जुलाई से जयपुर में रेड बॉल से एक दिवसीय लीग प्रारूप में खेली जाएगी। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि टीम का चयन एक दिवसीय चयन प्रक्रिया, यो-यो फिटनेस टेस्ट, चयनित खिलाड़ियों के बीच कराए गए दो-दो सिलेक्शन मैचों के प्रदर्शन तथा पूर्व में राज्यस्तरीय व अन्य प्रतियोगिताओं में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनकर्ताओं में सूरज शर्मा, नरेश खत्री, लंकेश सियाराम, प्रेम सिंह और पंकज गोयल शामिल रहे। हिमांशु सोगरवाल