भरतपुर में कल देर शाम से हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। बारिश के बाद मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई है। कल भी कई इलाकों में धूप नहीं निकली थी। इसके साथ ही गेहूं और सरसों की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। ग्रामीण इलाकों में बढ़ी ठंडक मौसम विभाग ने बारिश की पहले ही चेतावनी दी थी। पूरी रात हल्की बूंदाबांदी होती रही। सुबह के समय अचानक मौसम में ठंडक बढ़ गई। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनना शुरू कर दिया। किसानों के लिए फायदेमंद होगी बारिश यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। दीपावली के बाद किसान खेतों में गेहूं की फसल बो रहे हैं। गेहूं की फसल की बुवाई से पहले खेतों में पानी की जरूरत होती है। यह बारिश पानी की कमी को पूरा करेगी। वहीं, जिन किसानों ने 7 दिन पहले खेतों में सरसों की फसल बोई है, उन्हें भी खेतों में पानी देने की जरूरत नहीं रहेगी।