भरतपुर में घर में ईंट उठा रही एक महिला को महज 5 सेकेंड में 2 सांपों ने काट लिया। सांप के काटने पर महिला जोरों से चिल्लाई। आवाज सुनते ही परिजन तुरंत पहुंचे। परिजनों ने सांप को ढूंढा। ढूंढने पर दोनों सांप ईंटों के बीच बैठे थे। परिजनों ने कोबरा को मौके पर ही मार दिया। जबकि, दूसरा धामन सांप को पकड़ लिया। दोनों को एक प्लॉस्टिक के कट्टे में डालकर अस्पताल पहुंचे। सांपों को कट्टे में देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामला जिले के बयाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 8 बजे का है। परिजन महिला को तुरंत बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। फिलहाल महिला की हालत ठीक है। ईंटों के बीच में सांप छिपा हुआ था महिला के भतीजे नरेंद्र सिंह निवासी रछुआ जगनेर उत्तर प्रदेश ने बताया- घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह मेरी बुआ बबीता (48) घर में ईंटें इकट्ठी करके रखी हुई थी। वो ईंटों को उठा रही थी। तभी ईंटों के बीच में छिपे दो सांपों ने बबीता के सीधे हाथ पर काट लिया। कोबरा को मौके पर ही मारा सांपों के काटते ही महिला जोरों से चिल्लाई। चिल्लाने की आवाज सुनते ही तुरंत घर के सभी लोग महिला के पास पहुंचे। बबीता ने परिजनों को बताया कि उसे दो सांपों ने काट लिया है। इस पर महिला के परिवार वालों ने सांपों को ईंटों में ढूंढा और एक सांप को ढूंढकर मार दिया। वहीं दूसरे सांप को जिंदा रहने दिया। जिसके बाद दोनों सांपों को प्लास्टिक के कट्टे में रखा। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे बबीता को तुरंत जगनेर के अस्पताल लेकर जाया गया। वहां से बबीता को तुरंत आगरा रेफर किया गया। बबीता के परिजन उसे आगरा न ले जाकर बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके साथ कट्टे में बंद दोनों सांप भी थे। उन्होंने तुरंत डॉक्टर को पूरी घटना बताई। सांपों को देख अस्पताल में मंचा हड़कंप सांपों को कट्टे में देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बबीता का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल बबीता की हालत ठीक है। बबीता को काटने वाले सांप कोबरा और धामन थे। जिसमें से कोबरा को मार दिया गया। मरीज को आते ही इलाज शुरू किया डॉक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला मरीज सुबह आई थी। जिसे कोबरा और धामन प्रजाति के सर्प काटे हुए थे। धामन में जहर नहीं होता लेकिन, कोबरा के काटने के कारण शरीर में जहर फैल रहा था। जहर का असर महिला की आंखों पर दिखाई दिया। समय पर मरीज आने के कारण उसका इलाज शुरू कर दिया गया। जिससे उसकी हालत ठीक बनी हुई है। ये खबर भी पढ़िए… डेयरी कर्मचारी को अजगर ने काटा,बाल्टी में हॉस्पिटल ले गया:बोला- इलाज कर दो, इसी ने काट लिया, अस्पताल में मचा हड़कंप बांसवाड़ा में सरस डेयरी के कर्मचारी को अजगर ने काट लिया। कर्मचारी ने साथियों की मदद से उसे बाल्टी में डाला और अस्पताल लेकर पहुंच गया। एहतियात के तौर पर कर्मचारी ने खुद ही चुन्नी से अपने पैर पर पट्टी बांध ली। जैसे ही वह अजगर लेकर अस्पताल पहुंचा तो स्टाफ में हड़कंप मच गया। युवक ने अपने पैर पर काटे का निशान दिखाते हुए कहा- इसने काटा है, इलाज कर दीजिए। डॉक्टरों ने अजगर की पहचान कर कर्मचारी का इलाज शुरू किया और एंटी वेनम लगाया है। पूरी खबर पढ़े…