भास्कर समाधान में इस बार शहर की कई अहम नागरिक समस्याएं सामने आई हैं। कहीं स्ट्रीट लाइट नहीं होने से लोग अंधेरे में आने-जाने को मजबूर हैं, तो कहीं दिनभर जलती रोड लाइटों से बिजली की बर्बादी हो रही है। बंदरों के आतंक और झाड़ियों से हादसे का खतरा भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। वहीं, दो शिकायतों पर संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कचरा डिपो और बंद नाले की समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई। इस कार्य में नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी आज के स्टार ऑफिसर रहे। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग अभियंता नगर स्थित गौरी नगर निवासी गोविंद गंगवानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के सामने स्थित झाड़ियों वाले खाली भूखंड के पास स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे आवारा पशुओं और असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। उन्होंने जल्द रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग की है। दिनभर जलती रहती हैं रोड लाइटें सज्जन सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सेशन कोर्ट से जेल तिराहा तक लगी रोड लाइटें दिन के समय भी लगातार जलती रहती हैं। इससे बिजली की अनावश्यक बर्बादी हो रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने समय पर लाइटें बंद कराने और बिजली की बचत सुनिश्चित करने की मांग की है। बंदरों के आतंक से घरों में कैद होने को मजबूर लोग इंदिरा कालोनी,अजमेर निवासी बृजलाल गोधा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर कई लोगों और बच्चों को काट चुके हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और मजदूरी व दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने वन विभाग और नगर निगम से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। झाड़ियों और मलबे से लोगों में हादसे का डर अरावली विहार कॉलोनी से सुनील के.बत्रा ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि वैशाली नगर के खाली भूखंड में लंबे समय से झाड़ियां उगी हुई हैं और मलबा पड़ा है। इससे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने झाड़ियां हटाकर सफाई कराने की मांग की है। कचरा डिपो की समस्या का हुआ समाधान आदर्श नगर से सुधीर शर्मा ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड-38 स्थित आदर्श नगर हाउसिंग सोसायटी में पोस्ट ऑफिस के पास पुराना कचरा डिपो हटाने के बाद नया डिपो नहीं बनाया गया था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने नया कचरा डिपो स्थापित कर समस्या का समाधान कर दिया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। बंद नाले की समस्या का हुआ समाधान शिव कॉलोनी, पहाड़गंज से पिंकी पालिया ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके घर के पीछे लंबे समय से नाला बंद पड़ा था और उसमें कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने नाले की सफाई कर कचरा हटाया, जिससे जल निकासी सुचारु हो गई और लोगों को राहत मिली। आज के स्टार ऑफिसर: रमेश चौधरी भास्कर समाधान के तहत आज के स्टार ऑफिसर नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी रहे। शिव कॉलोनी, पहाड़गंज से पिंकी पालिया ने घर के पीछे बंद नाले और जमा कचरे की समस्या पोस्ट की थी। समस्या सामने आने के बाद रमेश चौधरी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करवाई। नगर निगम की टीम ने नाले की सफाई कर कचरा हटाया, जिससे जल निकासी बहाल हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर:बिजली का खम्भा झुका, तीन साल से नहीं बनाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान 2.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 3.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 4.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 5.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप