भीलवाड़ा में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 4 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 34 मोबाइल फोन, 3 पेन ड्राइव, एक नोट गिनने की मशीन और 1 लाख 81 हजार रुपए जब्त किए। कार्रवाई में सट्टे के करोड़ों रुपए के लेनदेन का भी खुलासा हुआ। डीएसटी और पुलिस टीम की कार्रवाई एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर डीएसटी और प्रतापनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।पुलिस टीम ने चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित दो मकानों में दबिश दी, जहां आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। मोबाइल लैपटॉप नोट गिनने की मशीन और हिसाब मिला तलाशी के दौरान मकान से मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव, नोट गिनने की मशीन, डायरी और रजिस्टर में सट्टे का पूरा हिसाब-किताब मिला, जबकि दूसरे मकान से बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। ऑनलाइन ऐप से करोड़ों का सट्टा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल सट्टा चला रहे थे, जिसमें करोड़ों रुपए का लेनदेन किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शुभम न्याति पुत्र सुनील न्याति, 27 वर्ष, निवासी चंद्रशेखर आजादनगर, लक्ष्मण दुलानी पुत्र स्वर्गीय राधाकृष्ण दुलानी, 45 वर्ष, निवासी पहाड़ गंज अजमेर तथा रवि शंकर मोदी पुत्र रमेश चन्द्र जाति माहेश्वरी, 33 वर्ष, निवासी ग्राम सबा बराही थाना अतरोली, हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार चंद्रशेखर आजाद नगर शामिल हैं।