जंगल में मिली लावारिस कार में 17 लाख का डोडा चूरा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस और डीएसटी टीम ने जब कार की तलाशी ली तो प्लास्टिक के कट्टो में डोडा चूरा मिला हुआ था। यूपी नंबर की इस क्रेटा कार का ड्राइवर अभी फरार है। जिसकी तलाशी की जा रही है। मामला भीलवाड़ा जिले के के कोछोला थाना क्षेत्र के राजगढ़ का है। जंगल में मिली थी कार काछोला थाना प्रभारी इंद्रराज ने बताया कि डीएसटी के एएसआई अशोक कुमार को सूचना मिली थी कि काछोला थाना क्षेत्र में राजगढ़ के जंगल के पास एक यूपी नंबर की हुंडई क्रेटा कार है। इसमें अवैध डोडा चूरा हो सकता है। इस सूचना पर डीएसटी और थाना काछोला की टीम मौके पर पहुंची यहां एक यूपी नंबर की क्रेटा कार लावारिस हालत में मिली। इसका ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो चुका था। कार की तलाशी में मिला अवैध डोडाचूरा कार की तलाशी ली तो इसमें 6 प्लास्टिक के कट्टे मिले इनमें अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा मिला है। थाने लाकर इसका वजन किया तो 113 किलो 60 ग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर क्रेटा कार और अवैध डोडा चूरा जब्त किया। फिलहाल पुलिस क्रेटा कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इसके मलिक की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में डीएसटी एएसआई अशोक कड़वा, काछोला सीआई इंद्रराज, श्रवण कुमार, हेड कॉन्स्टेबल गोपेश, कॉन्स्टेबल नितेश, जयनारायण, प्यार चंद, गोपाल राम, शंकर लाल, कन्हैया लाल और कमल कुमार शामिल रहे।