भीलवाड़ा के बिजौलिया में एक प्राइवेट कॉलेज द्वारा ऐबसेंट रहे स्टूडेंट से फाइन वसूलने के मामले को लेकर बड़ी संख्या में स्टूडेंट ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनके द्वारा ली गई छुट्टियों को बढ़ा-चढ़ा कर बताया गया है। साथ ही, हर दिन की छुट्टी के 200 फाइन लगाया जा रहा है। फाइन के नाम पर रुपए वसूल रहे मामला बिजौलिया के श्री जी कॉलेज से जुड़ा है, यहां के स्टूडेंट आज बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि कालेज प्रबंधन द्वारा उनसे फाइन के नाम पर वसूली की जा रही है। जब उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम से की तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज स्टूडेंट आज भीलवाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन दिया। हर बच्चे से रोज के 200 रुपए के हिसाब से वसूली ज्ञापन देने आई युवती ने बताया कि मैनेजमेंट द्वारा उनसे फाइन के नाम पर जबरन रुपए वसूले जा रहे हैं। हर स्टूडेंट की ऐबसेंट बताई है। कोई स्टूडेंट अगर 2 दिन कॉलेज नहीं आया तो 4 दिन, कोई 10 दिन नहीं आया तो 20 दिन और किसी किसी की 50 दिन की ऐबसेंट शो कर दी गई। अब सभी से 200 रुपए डेली के हिसाब से फाइन लिया जा रहा है। जबकि कॉलेज का यह नियम है कि उसमें 75% प्रेजेंट होना अनिवार्य है। उसके बावजूद भी नियमों को दरकिनार करते हुए स्टूडेंट से वसूली की जा रही है। कॉलेज की मान्यता रद्द की जाए जो बच्चा रुपए देने से मना कर रहा उस कॉलेज के इंटरनल एग्जाम में नहीं बैठने दिया जा रहा। हमने इसकी एसडीएम से शिकायत की तो उनका जवाब था कि आपने इस कॉलेज में एडमिशन क्यों लिया। जब प्रशासनिक पद पर बैठे लोग इस तरह की बातें करेंगे तो हम न्याय के लिए किसके पास जाएं। इसलिए आज हम जिला कलेक्टर से मिले हैं, उन्हें ज्ञापन दिया है हमारी मांग है कि कॉलेज की मान्यता रद्द की जाए।