भीलवाड़ा में लग्जरी और स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान शुक्रवार रात को दूसरे दिन भी चला।जिला परिवहन की टीम ओर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ओर मेबर्स ने चित्तौड़ रोड पर बसों की चेकिंग की।इस दौरान एक बस सीज की गई और एक चालान बनाया।इसके साथ ही दूसरे बस ड्राइवर्स ओर ऑपरेटर्स को नियमो की पालना करने की हिदायत दी गई। खामियां मिली तो बस सीज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य ने बताया कि लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों,बसों में आग लगने की घटनाओं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बीच प्राधिकरण ने पूरे प्रदेश में एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है।इसी अभियान के तहत भीलवाड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने शहर के बाहर के चौराहों में बसों की सघन जांच की।इस दौरान कई खामियां पाई जाने पर एक ट्रेवल्स बस को सील किया,एक बस पर चालान बनाया गया। आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई कार्रवाई के बाद ट्रेवल्स संचालकों ओर ड्राइवर्स में हड़कंप मच गया ।उन्होंने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा परिवहन नियमों की पालना करवाना है।नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।