सूरज…मुझे माफ कर देना भाई…मैं मेरी जिंदगी से हार चुका हूं, मैं परेशान हो गया हूं। अब मैं नहीं जी पाऊंगा…मेरे भाई .. अपने भाई से माफी मांगते हुए 25 साल के एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। मामला भीलवाड़ा शहर के आदर्श विहार बुधवार सुबह 11 बजे का है। युवक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया है। जिसे अपने भाई और दोस्तों को सैंड कर दिया। वीडियो में युवक ने सुसाइड का कारण ससुराल वालों को बताया है। वीडियो बनाकर लगाया फंदा मामला शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर का है, यहां रहने वाले 25 साल के युवक शंकर प्रजापत ने एक वीडियो बनाकर और वायरल करने के बाद खुद को फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। परिजनों को जब शंकर की इस हरकत का पता लगा तो हड़कंप मच गया और आनन-फानन में युवक को फांसी के फंदे से उतारकर भाई और दोस्त उसे अस्पताल ले गए। आईसीयू में इलाज जारी जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक फिलहाल आईसीयू में भर्ती है और जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है। ससुराल वालो से परेशान था सूरज ने बताया- शंकर के ससुराल वाले अक्सर उसे परेशान करते है। कुछ समय पहले मकान खरीदने को लेकर उससे रुपए मांगे थे। शंकर ने उस समय उन्हे 5 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 50 हजार रुपए नकद दिए थे। वापस मांगने पर भी वो लौटा नहीं रहे थे। इससे शंकर काफी परेशान था। वीडियो में लगाया आरोप वीडियो में युवक कह रहा है कि सूरज…मुझे माफ कर देना भाई…मैं मेरी जिंदगी से हार चुका हूं, मैं परेशान हो गया हूं। अब मैं नहीं जी पाऊंगा…मेरे भाई ..तेरे भतीजे का ध्यान रखना। मैं मेरे ससुराल वालों से, मेरी सास से बार-बार कहने पर…मुझे ना तो रुकमें देते हैं और ना ही कुछ करते हैं। दो-तीन बार पहले भी मैंने मरने की कोशिश की और घर छोड़कर भाग गया, लेकिन तब भी उन्हें अकल नहीं आई। अब मैं मेरी जिंदगी से तंग आ चुका हूं और आज अपनी जिंदगी और मौत का फैसला ले रहा हूं। तुम अपने भतीजे का ख्याल रखना ।