भीलवाड़ा के घटारानी के पास रामगढ़ की बनास नदी में सुबह करीब 9 बजे लोगों को एक युवक का शव दिखाई दिया। शव को देखकर आस-पास में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। मामला भीलवाड़ा के पंडेर थाना क्षेत्र का है। बनास नदी में मिला युवक का शव यहां बनास नदी में सुबह-सुबह एक युवक का शव देखकर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान जामोली गांव में रहने वाले कैलाश (32) पुत्र राम कीर के रूप में की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वो बनास नदी तक कैसे पहुंचा फिलहाल इसकी पुलिस जांच कर रही है।