भीलवाड़ा सहित जिलेभर में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह तेज बारिश के बाद शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हुआ। जिससे तापमान में गिरावट आई। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। फिलहाल जिले में बादल छाए हुए है। शहरवासियों को अच्छी बारिश का इंतजार है। तापमान में गिरावट आई मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भीलवाड़ा शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस था। हल्की बारिश और बादल छाए रहने से दिन ओर रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। जिले में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिले में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बादल गरजेंगे और साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।