भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन स्थित अंबेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन मौजूद रहे। भारतीय संविधान के निर्माण में अम्बेडकर का अतुलनीय योगदान इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके द्वारा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में बताया। जिला कलेक्टर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें समानता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है। अम्बेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। सभी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सभी अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवतिया, पूरण डीडवानिया, दयाराम दिव्य सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।