भीलवाड़ा में पिछले 5 दिन से लापता बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज समाज और परिजन एसपी से मिलने पहुंचे। जिला पारीक परिषद की अगुवाई में आज बड़ी संख्या में समाज के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी से मिल एक ज्ञापन दिया। शहर के शास्त्री नगर बी सेक्टर में रहने वाले 70 साल के यशवंत पारीक 24 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे अपने घर से सीताराम जी की बावड़ी के पास एक प्राइवेट क्लीनिक पर जांच करवाने के लिए गए थे। जो आज पांचवें दिन भी वापस नहीं लौटे और अब तक लापता है। चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं परिजनों द्वारा इस संबंध में कोतवाली में एक रिपोर्ट भी भी दर्ज करवाई है। साथ ही, अपने स्तर पर उन्हें तलाशने की कोशिश भी की गई लेकिन अब तक उनके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। पारीक परिषद के मेंबर्स ने में एसपी से मांग की है कि इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य टेक्निकल साधनों से जांच करवा उनकी तलाश करने के प्रयास तेज किए जाएं।