भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में बुधवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बिजली बंद रहेगी। एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश टेलर ने बताया कि शहर के 11KV गुरुद्वारा फीडर से जुड़े नगर परिषद क्वार्टर, गुरुद्वारा, सिंधु नगर, जूनावास, बड़े मंदिर के आस पास, भोमियों की गली, मेहताब की ताल, बैरवा मोहल्ला, बहाला, नीलगारों की मस्जिद के आस पास से सम्बंधित क्षेत्र । 33/11KV पथिक नगर जीएसएस केशव हॉस्पिटल श्रीनाथ हॉस्पिटल आरसी व्यास कॉलोनी सेक्टर नंबर 2,3,4,,8 9,10, इंदिरा गांधी कम्युनिटी हॉल, शिवाजी गार्डन, सीवरेज प्लांट, श्रीनाथ सर्कल, आरसी व्यास पानी की टंकी, मोदी ग्राउंड, महेश्वरी भवन, भिक्षु बिहार, ब 200 फीट रिंग रोड के आसपास का क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। तय समय पर कर लें जरूरी काम विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम तय समय से पहले निपटाने की अपील की है ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।