भीलवाड़ा में पत्नी से छेड़छाड़ करने पर दोस्त को टोका तो युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं घायल को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दोस्त को पकड़ लिया। घटना शनिवार शाम करीब 7.30 बजे हुई। दो दोस्तों के बीच बहसबाजी से बढ़ा विवाद सीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया - युवक शनिवार रात किसी काम से घर से बाहर गया था। इस दौरान आरोपी दोस्त रास्ते में मिल गया। युवक ने पत्नी से छेड़छाड़ की बात को लेकर टोका तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में आरोपी दोस्त ने गुस्से में चाकू से वार कर दिया। धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत पेट में चाकू से कई वार में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची, भारी बल तैनात सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है।