राजस्थान पुलिस दिवस-2026 के मौके पर आज भीलवाड़ा पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेठ मुरलीधर मानसिंहका गर्ल्स स्कूल में 11 से 12 बजे तक हुआ। 134 बच्चे हुए शामिल एसपी धर्मेंद्र सिंह, ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित की गई उक्त क्विज प्रतियोगिता में जिला भीलवाड़ा के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के कुल 134 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया,जिसका परिणाम तुरंत तैयार करवाया जाकर रिजल्ट घोषित किया गया। ये बने विजेता प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर भीलवाड़ा के कक्षा 12 के छात्र प्रिंस गिरी ने प्रथम स्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा के कक्षा 12 के छात्र आयुष शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालीखेड़ा, भीलवाड़ा की कक्षा 12 की छात्रा रजनी वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार इसके साथ ही पांच छात्र-छात्राओं मैना प्रजापत, अंकित विश्नोई, हेमेन्द्र सिंह, अब्बास अली, व दीपिका तेली को उनके द्वारा प्राप्त अंको के आधार पर सांत्वना पुरस्कार के लिए हेतु चयनित किया और नकद पुरस्कार और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।