भीलवाड़ा शहर के कई इलाकों में बिजली लाइनों के मेंटेनेंस वर्क के चलते रविवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अलग-अलग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 से 10 बजे, सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे और सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती होगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। सुबह 8 से 10 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा के अनुसार, 11 केवी UDIA फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इनमें स्वास्तिक प्रोसेज, एसबी सिल्क, आदर्श, राधिका, तुलसी, कोहिनूर, प्रताप, प्रिया, श्री श्री नाथ, रोड़ास, गिरिराज पेपर मिल, आरटीओ ऑफिस, बालाजी फिटनेस, वर्धन और सुखवाल बेकरी सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कटौती 11 केवी फर्स्ट फेज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में सांवरिया, जीबीएस शूटिंग, स्वास्तिक, अनुकूल, कनक पैकेजिंग, जियाजी, बड़जातिया, चामुंडा, रानोली फिलामेंट, चारभुजा ग्लास, अभिलाषा, एसबीआई बैंक, फलोदी स्पिनटेक्स, महादेव, एडोर, शिवराम, साईं लीला, अंगिरा, स्वास्तिक कंप्रेसर, मोदी, मोहिनी, विकास और सांवरियाजी सेकंड-थर्ड सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद शहर के कई अन्य क्षेत्रों में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इनमें दादी धाम, कांवा खेड़ा, कुमुद विहार-1, हरिजन बस्ती, शिवाजी नगर, बापू कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, एसडीए स्कूल, रहमानिया एग्रो और एफसीआई गोदाम के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा कलेक्ट्री, सेशन कोर्ट, शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा क्लब, कांग्रेस कार्यालय, तोतला भवन, नाथद्वारा सराय, सीरत सराय, रेलवे स्टेशन, इंदिरा मार्केट, बंजारा होटल, गोकुल प्लाजा, ब्यावर वाला हलवाई, मशीनरी मार्केट, बाजार नंबर-2 और कमाल का कुआं क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी। इन कॉलोनियों और प्रमुख स्थानों पर भी असर बिजली कटौती से पुलिस कंट्रोल रूम, कलेक्टर परिसर, दूरदर्शन केंद्र, बीमा भवन, अप्सरा कॉम्प्लेक्स, दोस्तों की दुकान, आजाद चौक, सज्जन कॉम्प्लेक्स परिसर, जागेटिया कॉम्प्लेक्स, अजय बेकरी, सोहन प्लाजा, आरके कॉलोनी, आरसी व्यास कॉलोनी के सेक्टर 1, 2, 3, 4 और 8, पुराना मजदूर चौराहा, संजय कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी और प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। इसके साथ ही बांगड़ हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, राजीव गांधी ऑडिटोरियम, शिवाजी गार्डन, नेहरू रोड, लव गार्डन, लोकपीड़ा कॉम्प्लेक्स और खेड़ा खुट माताजी क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अस्पताल और आसपास के इलाकों में भी कटौती सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक कृष्णा हॉस्पिटल, बांगड़ हॉस्पिटल, देवरिया बालाजी, प्रज्ञा भवन, राजीव गांधी ऑडिटोरियम, अशोक नगर, टेलीफोन एक्सचेंज, भोपालगंज, मोची मोहल्ला, सोहन प्लाजा, प्रताप टॉकीज, अजमेर रोड, छोटी पुलिया, सत्यम कॉम्प्लेक्स, अंबेडकर कॉलोनी, एसडीए स्कूल, रहमानिया एग्रो और एफसीआई गोदाम के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।