भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया- 16 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी शारदा ग्रिड एवं शारदा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में 33/11 केवी शारदा ग्रिड मारुति कॉलोनी,हरिओम लघु उद्योग, आश्रम रॉड, मलोला चौराहा, पट्टी स्टॉक, बजाड़,शारदा चौराहा, हाउस, विवेकानंद स्कूल, विवेकानंद नगर, आनंद स्कूल, मलोला रॉड,चपरासी कॉलोनी, शिवम एवरग्रीन,पथवारी रोड़, बाबाधाम के पास, नाले के पास, सज्जन वाटिका। इन इलाकों में भी कटौती मालोला चौराहा,बालाजी का खेड़ा,गवारिया के माताजी,रुक्मणि एन्क्लेव के पीछे का एरिया ,हिन्दू इंटरनेशनल स्कूल, किंजल वाटर, लूडो हाउस,सामुदायिक केंद्र,आर्यवर्त कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, बाबूलाल जी का भट्टा,प्लास्टिक फैक्ट्री, पट्टी स्टॉक, देवनारायण डेयरी, फन सिटी पार्क,ओस्तवाल कॉलोनी,200 फिट रिंग रोड़ आदि तथा शारदा फीडर-शारदा कॉलोनी, विश्नोई खेड़ा, रुक्मणि कॉलोनी, विराट नगर, बालाजी कॉलोनी आदि शामिल है।