इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते आज शुक्रवार को भीलवाड़ा के कई क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कुछ इलाकों में 4 घंटे, जबकि दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अन्य क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 11 केवी सुखाड़िया नगर फीडर से जुड़े यूनिक होटल, सुखाड़िया नगर, इंडिया न्यूज, एंटी करप्शन ऑफिस, ब्यावर बुकिंग, एलपीजी इंडियन ऑयल, सुखाड़िया सर्कल, सेंट असलम स्कूल, मिलन वाटिका, अजमेरा हॉस्पिटल, बायोस्कोप, सुप्रीम मोटर्स, यूआईटी, सुभाष नगर स्कूल, सुभाष नगर ए एवं बी सेक्टर, मलान सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। ये क्षेत्र भी होंगे प्रभावित इसी समय 11 केवी मालीखेड़ा फीडर से जुड़े मालीखेड़ा, बलियाखेड़ा, गतारानी माताजी, बीड़ा के माताजी, राजीव गांधी कच्ची बस्ती, गयरस माता के सामने तथा मालीखेड़ा फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां भी होगी कटौती वहीं 11 केवी बिलिया फीडर से जुड़े लक्ष्मीपुरा, कृष्णा नगर, अयोध्या नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि यह बिजली कटौती इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के कारण की जा रही है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।