कोटड़ी-भीलवाड़ा मार्ग पर मंगलवार को सड़क हादसे में सहायक प्रशासनिक अधिकारी(AAO) की मौत हो गई। वे ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। सातोला का खेड़ा के पास उनकी बाइक सड़क पर अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गई। गंभीर घायल हालत में एएओ कृष्ण कुमार शर्मा को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा के आजाद नगर निवासी कृष्ण कुमार शर्मा (55) पुत्र ओंकार शर्मा रोजाना कोटड़ी तहसील अप-डाउन करते थे। मंगलवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। सातोला का खेड़ा के पास अचानक सामने से आए एक मवेशी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हादसे में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक कृष्ण कुमार शर्मा के परिवार में 3 बेटियां और एक बेटा हैं। हादसे में बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।