भीलवाड़ा जिला टेंपो यूनियन द्वारा आज 10 सूत्री मांगों को लेकर अपने ऑटो के साथ वाहन रैली का आयोजन किया गया। श्रम विभाग के मैदान से आयोजित यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां ऑटो ड्राइवर ने प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। संगठन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंध भीलवाड़ा जिला टेंपो यूनियन द्वारा आज संघ के प्रभाष चौधरी के नेतृत्व में 10 सूत्री मांगों को लेकर वाहन रैली निकाली है। यहां हमने प्रदर्शन के बाद 10 सूत्री मांगों का एक पत्र सौंपा है। अगर इन मांगों पर शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ऑटो ड्राइवर अपने-अपने ऑटो के साथ रैली में शामिल हुए। ड्राइवरों ने मांग रखी कि टैक्सी स्टैंड पर किराया सूची लगाई जाए। इसके साथ ही, अनावश्यक चालान न बनाए जाएं। परिवहन विभाग की बैठक में यूनियन के 2 सदस्य शामिल किए जाएं। तस्वीरों में देखें प्रदर्शन…