भीलवाड़ा के ट्रांसपोर्ट मार्केट में बुधवार को एक थिनर से भरे ट्रक में आग लग गई। थिनर के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग और बढ़ने लगी, सूचना मिलने पर एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए। मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है। आग की लपटें और धुआं इतना ज्यादा था कि करीब 1 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। आग लगने की घटना के बाद ट्रांसपोर्ट मार्केट और आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग को अन्य गाड़ियों और दुकानों में फैलने से रोका। मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची आग लगने से ट्रक और उसमें रखा सारा माल जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया तेज गर्मी और थिनर का अत्यधिक ज्वलनशील होना आग लगने का कारण माना जा रहा है। फिलहाल मौके पर आग रुक-रुक कर लग रही है। फायर ब्रिगेड द्वारा उसे उस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। देखिए मौके की तस्वीरें…