भीलवाड़ा में विद्युत लाइनों और ग्रिड के मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार, 27 अक्टूबर को भीलवाड़ा शहर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। इन क्षेत्रों में बिजली बंद 33/11 केवी आजादनगर ग्रिड, ट्रांसपोर्ट नगर, अनमोल डीजल, ओम धर्मकांटा, नुवाल सर्विस सेंटर, डालडा मिल, रूई फैक्ट्री, कंटेनर डिपो, धारीवाल स्टील, जोधामंडल का खेड़ा और चौथमाता मंदिर सहित ट्रांसपोर्ट नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। आजाद नगर और आसपास के क्षेत्रों में कटौती आजादनगर सेक्टर ए, बी, एफ, जी, एच और आई, माहेश्वरी स्कूल, कुंभा छात्रावास, कुंभा स्कूल, शर्मा क्लिनिक, पोखर आलूबड़ा, सांवरिया मंदिर, यूएमडीएस, पुराना बस स्टैंड, चित्तौड़ रोड, महादेव कॉटन मिल, सुजुकी इनक्लेव, रामधाम के पीछे, पीएफसी रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट नगर, जय हिंद सर्किल और बीएसएल गेस्ट हाउस सहित आजादनगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।इसके अलावा आजादनगर सेक्टर डी, ई, एफ, जी, एच, जे, के, ओ, पी और क्यू तथा अंबेश हॉस्पिटल क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी। बैरवा बस्ती से चंद्रशेखर आजादनगर तक असर बैरवा बस्ती, हैप्पी डेज स्कूल, स्वास्तिक इनक्लेव, ऋषि वाटिका, मोखमपुरा रोड, देवाका खेड़ा और मोखमपुरा सहित अंबेश फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। चंद्रशेखर आजादनगर के सेक्टर 1 से 7, एम सेक्टर, मॉडर्न मिल के पीछे का आजादनगर क्षेत्र, ग्राम भारती, गर्ग डिपार्टमेंट, इंडेन गैस एजेंसी के आसपास, चैंपियन कार और रेडियंस होटल सहित हरनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 33 केवी आजादनगर ग्रिड से संबंधित क्षेत्रों में भी मेंटेनेंस कार्य का असर रहेगा। शहर के प्रमुख बाजारों में भी बिजली कटौती 11 केवी फतेह टावर और जीपीओ फीडर से जुड़े फतेह टावर, कोतवाली, मुरली विलास रोड, जूनावास, गुलमंडी, जामा मस्जिद, नागोरी गार्डन, सर्राफा बाजार, महावीर पार्क, स्टेशन रोड, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, बाजार नंबर-2 और काबरा गली के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 11 केवी सेशन कोर्ट फीडर से जुड़े सेशन कोर्ट और शाम की सब्जी मंडी क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा भीलवाड़ा क्लब, कांग्रेस कार्यालय, तोतला भवन, नाथद्वारा सराय, सीरत सराय, रेलवे स्टेशन, इंद्रा मार्केट, बंजारा होटल, गोकुल प्लाजा, ब्यावर वाला हलवाई, मशीनरी मार्केट, बाजार नंबर-2, अप्सरा कॉम्प्लेक्स, कमाल का कुआ और पुलिस कंट्रोल रूम के आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।