भीलवाड़ा शहर में एक निर्माणाधीन हॉस्पिटल में देर रात अचानक आग लग गई। अस्पताल के एक हिस्से में काम चल रहा था, जबकि दूसरे हिस्से में कुछ मरीज एडमिट थे। आग लगने की सूचना मिलते ही मरीजों को दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामला शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र के तिलक नगर स्थित सिद्धिविनायक अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के पीछे एक और बिल्डिंग का हिस्सा है, जहां काम चल रहा था। इस नई बिल्डिंग में इलेक्ट्रिसिटी का काम हो चल रहा था। जैसे ही गार्ड ने बिल्डिंग में आग की लपटें देखी तो हॉस्पिटल मैनेजमेंट को जानकारी दी। ऐहियात के तौर पर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करवाया सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के आगे वाले हिस्से में नहीं पहुंची। शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण प्रारंभिकज जानकारी में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। अस्पताल प्रबन्धक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि अस्पताल के पीछे वाले हिस्से में नई बिल्डिंग का काम चल रहा था और वहां पर वायरिंग हो रही थी। इसी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है सभी मरीज सुरक्षित है।