जालोर जिले के सायला थाना इलाके के भीलवाड़ी गांव में 60 साल के एक व्यक्ति ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों का कहना है कि करीब एक साल पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेटे ने रिपोर्ट में क्या बताया मृतक के बेटे सुरेश कुमार भील ने सायला थाने में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी मां करीब 12 महीने पहले उसके पिता चेलाराम को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद उसके 60 साल के पिता चेलाराम पुत्र ताराराम भील डिप्रेशन में रहने लगे। रिपोर्ट के अनुसार इसी वजह से सोमवार रात उन्होंने घर के बाहर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह चाचा ने देखा शव परिजनों के अनुसार मंगलवार परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह चेलाराम के भाई घर की तरफ आए तो उन्होंने देखा कि चेलाराम नीम के पेड़ से फंदे पर लटके हुए थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सायला थाने के एसआई महिपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए सायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोपहर में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सायला थाने के एसआई महिपाल सिंह ने बताया कि चेलाराम भील ने सोमवार रात सुसाइड किया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उनके बेटे अलग रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया है कि करीब एक साल पहले उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।