भिवानी के युवक द्वारा राजस्थान में युवती संग सुसाइड करने का मामला सामने आया है। राजस्थान के झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव भोड़की गांव की जोहड़ी में एक पेड़ से लटके हुए मिले। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती ने दुपट्टे का फंदा बनाकर एक साथ फांसी लगाई। घटनास्थल से जहरीली गोलियां और पानी की बोतल भी बरामद हुई है। इससे आशंका है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन भी किया था। युवक की पहचान भिवानी जिले के गांव चांग निवासी सुनील (32) के रूप में हुई है। मृतक सुनील के भाई जितेंद्र का कहना है कि उसका चचेरा भाई सुनील आर्मी में तैनात था। उसकी शादी हो चुकी थी। उसके 2 बच्चे हैं। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया परिजनों के राजस्थान पहुंचने के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शुक्रवार को शव गांव में लाया गया। शव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेना की टुकड़ी ने उसे सलामी दी। देखें राजकीय सम्मान की फोटोज… जानकारी के अनुसार, युवक वीरवार को घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। शुक्रवार को परिवार वालों को पता लगा कि उसका शव राजस्थान के झुंझुनू में मिला है। इसके बाद परिवार वाले राजस्थान के झुंझुनू पहुंचे। झुंझुनूं जिले की रहने वाली युवती घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। वहीं, युवती झुंझुनूं जिले के खींवासर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।