सकतपुर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को कस्बे के समीपवर्ती बडोरा गांव में अटल पथ का विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सड़क 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। गऊघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश गौत्तम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को बडोरा पंचायत मुख्यालय पर अटल पथ का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा थे। अटल पथ निर्माण होने से ग्रामवासियों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नागर, कवाई मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बडोरा ग्राम पंचायत प्रशासक नरेंद्र सिंह मीणा, लक्ष्मीनारायण नागर, महामंत्री चंद्रमोहन मेहता, पुष्पदयाल नागर, जनपद सदस्य कुलदीप गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष महावीर मोटिस, मानसिंह गुर्जर, लीलाधर मेहता, ओम यादव, महावीर गौतम, राजेंद्र नागर, प्रकाश नागर मौजूद थे।