खैरथल-तिजारा जिले में विजयादशमी पर खैरथल, किशनगढ़बास, कोटकासिम और टपूकड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। खैरथल, किशनगढ़बास और कोटकासिम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए। खैरथल के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित दशहरा मेले में 51 फीट ऊंचे रावण और 41-41 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव कार्यक्रम में पहुंचे। सीतारामजी की झांकी और पूजा-अर्चना के बाद रावण दहन हुआ। आतिशबाजी देखने के लिए लोगों की नजरें आसमान पर टिकी रहीं। कोटकासिम में सांसद कोष से 50 लाख रुपए की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी (विक्की चौधरी), एडीएम शिवपाल जाट, डीएसपी लालसिंह यादव, आयुक्त मुकेश शर्मा, टिल्लू शर्मा, पवन यादव, एडवोकेट भानूप्रकाश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, विनोद अग्रवाल, नरेश अग्रवाल और पार्षद चारू अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। किशनगढ़बास में 51 फीट के रावण का पुतला जलाया किशनगढ़बास के दशहरा मैदान में आयोजित मेले में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव पहुंचे। शहर के मुख्य मार्गों से सीतारामजी की झांकी निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद 51 फीट ऊंचे रावण, 41 फीट ऊंचे कुंभकरण और 31 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में किशनगढ़बास नगर पालिका चेयरमैन विश्वास यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में संत भास्कर भारद्वाज, नगरपालिका अध्यक्ष रेखा सैनी, उपाध्यक्ष मनीषा चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, भाजपा महामंत्री अनूप यादव, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मुकेश सैनी और रामलीला कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सोनी लादू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। टपूकड़ा में 65 फीट के रावण का दहन टपूकड़ा के खेल मैदान में 65 फीट ऊंचे रावण और 40-40 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली गई और श्रीराम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी मुख्य अतिथि और समाजसेवी सुरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि रहे। टपूकड़ा नगरपालिका अध्यक्ष सहित अनेक लोग मौजूद रहे। भिवाड़ी की सोसायटियों में भी हुआ रावण दहन भिवाड़ी की विभिन्न सोसायटियों, कॉलोनियों और गांवों में भी विजयादशमी पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। निमाई ग्रीन, द एसेंशिया, एमटेक, वाटिका होम्स, कृषि वाटिका, जेनेसिस, टेरा ग्रीन, बीडीआई सनसाइन सिटी, कजारिया ग्रीन, आशादीप, आशियाना बगीचा, आशियाना आंगन, एमवीएल, अरावली विहार सेक्टर, गोदावरी सरस्वती अपार्टमेंट, कैपिटल ग्रीन, आशियाना तरंग, आशियाना गुलमोहर, एवलोन और ट्री हाउस रेजीडेंसी सहित कई स्थानों पर लोगों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। विजयादशमी के इन आयोजनों में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया गया। रावण दहन के साथ लोगों ने अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सदाचार अपनाने का संकल्प लिया।