डूंगरपुर। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में बिछीवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 में अब 1 नवंबर को दोबारा मतदान होगा। पाल पादर बूथ संख्या 2 पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। ईवीएम बदलने के दौरान प्रत्याशियों के नाम और उनकी क्रम संख्या में गड़बड़ी सामने आने के बाद पुनर्मतदान का निर्णय लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने पुनर्मतदान की जानकारी दी। मतदान के दौरान ईवीएम बदलने की प्रक्रिया में प्रत्याशियों के नाम और क्रम संख्या में गड़बड़ी होने से मतदान की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसके बाद संबंधित बूथ पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। अब निर्वाचन विभाग की ओर से 1 नवंबर को निर्धारित समय पर मतदान कराया जाएगा। पुनर्मतदान के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएंगी, ताकि मतदाता निर्धारित समय में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।