बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया गया। पटना के गांधी मैदान में कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और RLM के 1 मंत्री शामिल हैं। विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग समेत 6 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी जल संसाधन विभाग संभालेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय दिया गया है। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी संभालेंगे। शिक्षा विभाग पहली बार बीजेपी को मिला है। सम्राट कैबिनेट में किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, लिस्ट देखिए कैबिनेट में 8 नए चेहरे शपथ समारोह के साथ ही सम्राट कैबिनेट में कुल 34 मंत्री हो चुके हैं। निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, श्वेता कुमारी समेत 8 नेता पहली बार मंत्री बने हैं। JDU कोटे से 2 डिप्टी CM मुख्यमंत्री के साथ पहले ही शपथ ले चुके हैं। 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली। पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया। मंच पर उनसे हाथ मिलाया, इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम का कंधा पकड़कर हिला दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीधे राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बजाया जाना था। दो बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, खबर है कि पार्टी में उन्हें बड़ी जगह दी जाएगी। शपथ ग्रहण और उसके बाद की कुछ तस्वीरें… बीजेपी ने 3 चेहरों को ड्रॉप किया सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 5 नए चेहरे हैं, वहीं तीन पुराने लोगों को इस बार मौका नहीं मिला। इनमें बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय, बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता और प. चंपारण से नारायण प्रसाद का नाम शामिल है। मंत्री पद नहीं मिलने के बाद मंगल पांडे को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। पूर्व मंत्री नितिन नवीन की टीम में शामिल होंगे। खबर है कि मंगल पांडे को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। साथ ही यूपी चुनाव में प्रभारी भी बनाए जा सकते हैं। अब शपथ ग्रहण से पहले की कुछ तस्वीरें… शपथ ग्रहण से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ेंः सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल एक्सटेंशन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए