बीकानेर मंडल में ट्रैक डबलिंग और आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) कंस्ट्रक्शन के चलते 15 से 30 अप्रैल के बीच 10 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच डबल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही चूरू यार्ड में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 167 पर आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच ट्रैक डबलिंग का काम किया जा रहा है। इसके तहत ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के साथ ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया- इस अवधि में हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल समेत 3 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इसके साथ ही 5 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी। लालगढ़ प्रयागराज और हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल के रूट को डायवर्ट किया गया है। वहीं चूरू-रतनगढ़ और बीकानेर-चूरू 15 अप्रैल को रीशेड्यूल रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है… इन ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है…. इन ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा… रीशेड्यूल की गई ट्रेनें….