बीकानेर के सर्वोदय बस्ती में रहने वाले एक युवक ने गैंग चलाने का दावा करते हुए दो करोड़ रुपए की फिरौती की डिमांड कर दी, अब उसके खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज हो गया है। मामला राणीसर बास का है, जहां रहने वाले मुकेश बिश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। बोला- मैं अपनी गैंग चला रहा एफआईआर में कहा गया है कि सीताराम कस्वां निवासी सर्वोदय बस्ती ने उसे वॉट्सऐप कॉल करके कहा कि मैं अपनी किंग ग्रुप नाम से गैंग चलाता हूं। पूर्व में कई अन्य गैंग के साथ मेरा संपर्क रहा है। सीताराम ने दो करोड़ रुपए की फिरोती मांगी है। ये भी धमकी दी है कि अगर रुपए नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस जांच कर रही 27 अप्रेल की शाम करीब पौने छह बजे ये कॉल मुकेश बिश्नोई को आया था। जिसके बाद उन्होंने सदर थाने में सूचना दी। पुलिस ने दो दिन बाद 29 अप्रैल को रात आठ बजे ये एफआईआर दर्ज की है। मामले की छानबीन एएसआई तनेराव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस कॉल रिकार्ड के आधार पर पहले पुष्टि कर रही है कि सीताराम कस्वां ने ही कॉल किया था या नहीं? इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की रिकार्डिंग व कॉल के स्क्रीनशॉट की भी छानबीन की जा रही है।