बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा- कांग्रेस सहित विपक्षी दल जनादेश का अपमान कर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं, जो लोकतंत्र पर प्रहार है। देश में अराजकता फैलाने का काम किया जा रहा है। मंत्री मेघवाल ने इन मुद्दों पर की चर्चा कांग्रेस ने 12 बार करवाई एसआईआर आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाकर नागरिक स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध लगाए गए थे। उन्होंने कांग्रेस को अपने इतिहास पर आत्ममंथन करने की सलाह दी। रक्षा में भी भारत हो रहा आत्मनिर्भर मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा, अंतरिक्ष और तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चंद्रयान, मंगलयान, सूर्य मिशन और ऑपरेशन सिंदूर भारत की बढ़ती शक्ति एवं सामर्थ्य के प्रतीक हैं। अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह मृत मतदाताओं और विदेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बने रहने देना चाहती है? उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगाकर देश में अराजकता फैलाना उचित नहीं है।