बीकानेर नगर निगम के नए मेयर अनिल कल्ला ने कहा कि वो सभी अस्सी वार्डों में माइक्रो लेवल पर काम करेंगे। अपने साथियों के साथ मिलकर हर वार्ड की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो विपक्ष के साथ मिलकर भी शहर को प्रदेश में सबसे बेस्ट शहर बनाने की कोशिश रहेगी। जीत के ठीक बाद अनिल कल्ला ने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत की। विपक्ष को साथ लेकर काम करेंगे कल्ला ने कहा- बीकानेर को लेकर विजन बड़ा है। ये एक दिन का काम नहीं है। मौका मिला तो विपक्ष को साथ लेकर, सभी को साथ लेकर प्लान किया जाएगा। ये काम किया जाएगा कि आने वाले समय में बीकानेर राजस्थान का सबसे बेस्ट शहर बनाया जाएगा। ऐसा प्रयास करेंगे। सबसे पहले स्वच्छता ही सबसे बड़ी समस्या है। हम जहां भी जाते हैं, देखते हैं जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े हैं, रोड़ लाइट्स बंद हैं। सबसे पहला फोकस इसी पर रहेगा कि इस शहर को कैसे स्वच्छ और सुंदर बना सकें। सभी मुद्दों पर काम किया जाएगा। पहली प्राथमिकता छोटी समस्याओं पर रहेगी, ताकि जनता को लगे कि उनका काम हो रहा है। बड़े मुद्दों पर भी काम किया जाएगा। पूरा प्रयास रहेगा कि सभी समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जाए। बताएंगे, निगम में कैसे काम होता है: कल्ला कल्ला ने कहा- मेरा पूरा प्रयास है कि सभी अस्सी वार्डों पर माइक्रो लेवल पर काम किया जाए। एक-एक वार्ड की एक-एक समस्या का समाधान किया जाए। हमारे सभी साथियों के साथ बातचीत करके योजना बनाई जाएगी। हम कोशिश करेंगे कि मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाए। जनता का भरोसा जीतना ही हमारी प्राथमिकता है। कोशिश रहेगी कि हम इतना काम करें कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व और पश्चिम की दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में जाएं। हम जनता को बताना चाहते हैं कि नगर निगम में किस तरह से काम होता है। शहर अध्यक्ष के थे दावेदार असल में अनिल कल्ला कुछ महीने पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दावेदार थे। उनके लिए चाचा डॉ. बी.डी. कल्ला ने लॉबिंग भी की लेकिन सफल नहीं हो सके। मदन गोपाल मेघवाल को अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद भी अनिल डिगमिगाये नहीं। नगर निगम में पार्षद चुनाव लड़ने का उनका मानस नहीं था लेकिन अंतिम समय में परिवार में निर्णय हुआ कि अनिल चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उनके बड़े भाई महेंद्र कल्ला के पार्षद चुनाव लड़ने की तैयारी थी। इस बीच अनिल का नाम आगे किया। उन्होंने भाजपा के दीपक पारीक को हराया और पहली बार पार्षद बनकर राजनीति की शुरू की। इसके ठीक बाद वो अब मेयर पद पर निर्वाचित हो गए। पढ़ें ये खबर भी… बीकानेर में अनिल कल्ला मेयर, कांग्रेस का बोर्ड:निगम के बाहर कांग्रेस के समर्थक जुटे; खाजूवाला में भाजपा जीती बीकानेर में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है। बीकानेर में अनिल कल्ला 50 वोट लेकर मेयर बने हैं। वहीं भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट मिले। पढ़ें पूरी खबर…