बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस बहुमत में होने के बाद भी हार गई। यहां डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के पकंज गहलोत की जीत हुईं। उन्होंने कांग्रेस की नसीम बानो को 2 वोटों के अंतर से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में 40 वोट आए। जबकि कांग्रेस के दावेदार को 38 वोट मिले। एक नोटा और एक वोट खारिज हो गया। दरअसल, बीकानेर में कांग्रेस से क्रॉस वोटिंग हुई। कांग्रेस के 42 पार्षद है। लेकिन डिप्टी मेयर उम्मीदवार को महज 38 वोट ही मिले। ऐसे में पार्टी के 4 वोट सीधे तौर पर कम हुए हैं। इसके कारण भाजपा के पंकज गहलोत विजेता रहे। जीतने के बाद पंकज गहलोत ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। इससे पहले कांग्रेस के सभी पार्षदों को बीकानेर-जयपुर रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया था। यहां मंगलवार सुबह डिप्टी मेयर पद को लेकर बैठक हुई। पहले अल्पसंख्यक समुदाय से जावेद पड़िहार का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन मेयर पद पर कांग्रेस की जीत के बाद अलग-अलग गुटों की ओर से अपनी दावेदारी सामने आने लगी। भाजपा में मेयर का चुनाव हारने के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए पहले जैसा जोश नजर नहीं आ रहा है। पहले गंगाशहर से OBC वर्ग को अवसर देने पर सहमति बनी है। आखिरकार पंकज गहलोत के नाम पर सहमति बनी। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रहे सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पंकज गहलोत का नाम तय कर दिया गया है। चुनाव से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … बीकानेर में अनिल कल्ला मेयर, कांग्रेस का बोर्ड:निगम के बाहर कांग्रेस के समर्थक जुटे; 7 निकायों में 4 पर भाजपा जीती बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत, 42 सीटें जीती:भाजपा पिछड़ी; पूर्व मेयर हारी, पूर्व मंत्री के भतीजे जीते, पढ़िए- पूरा रिजल्ट