बीकानेर शहर में मंगलवार (27 अक्टूबर) को दीपावली रखरखाव के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। सबसे पहले सुबह 7 बजे से 10 बजे तक केईएम रोड सहित कुछ इलाकों में बिजली बंद रहेगी। वहीं, सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक सबसे ज्यादा क्षेत्रों में 3.5 घंटे बिजली कटौती होगी। अन्य क्षेत्रों में सुबह 7:30 से 8:30 बजे, सुबह 8 से 11 बजे, दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। रखरखाव के दौरान पेड़ों की छंटाई, बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस किया जाएगा। सुबह 7:30 से 11 बजे तक सांखुडेरा, रिजर्व पुलिस लाइन, रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एमएस कॉलेज, पाजब गिरोह का मोहल्ला, चांदनी होटल, पुलिस रोड लाइन, गिन्नाणी क्षेत्र, बागवानों का मोहल्ला, रामपुरिया आइस फैक्ट्री, चौखूंटी, नगर निगम स्टोर, कमला कॉलोनी, नुरानी मस्जिद, सांसी मोहल्ला, विनोबा बस्ती, बड़ी कर्बला, हुसैनी मस्जिद, बड़ी जसोलाई, रामदेव मंदिर, प्रकाशनाथ मेढ़ी, कुचीलपुरा, फड़ बाजार, मेन रोड, रोशनीघर चौक व चौराहा, हेड पोस्ट ऑफिस, गरासियों का मोहल्ला, नाथू की ताल, शेखों का मोहल्ला, हरिजन बस्ती, बड़ी गुवाड़, लाइट हाउस ऑफिस, पांवासर कुआं, दैनिक भास्कर, महिला मंडल स्कूल, केसर-देसर चौक, अगुणा चौक, सिनकृतिक स्कूल, नगर निगम स्टोर के पीछे, कृषि मंडी, रोडवेज, सागर होटल, उरमूल डेयरी, वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस, करणी सिंह स्टेडियम, समता नगर सेक्टर-सी, तीर्थम, नगर निगम, मेहरों का बास, कोरियों का मोहल्ला, अग्रवाल स्कूल, भारत पेट्रोल पंप, गणेश होटल, टीटी कॉलेज और कृष्णा ट्यूबवेल क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 से 11 बजे तक सेक्टर-3, एमडीवी कॉलोनी, एसडीपी स्कूल के पास और सेक्टर-2 एमडीवी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक एफसीआई गोदाम, इंदिरा कॉलोनी, भुट्टा कुआं, फातिपुरा, उरमूल सर्कल, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, सुभाषपुरा, अमरसिंहपुरा, चूना भट्टा, शिव मंदिर के पीछे, नाइयों की मस्जिद, माता का मंदिर, भुट्टों का चौक, लाल क्वार्टर, राजस्थान पत्रिका के पीछे, एमएस छात्रावास, कसाइयों का मोहल्ला और विजया बैंक क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। सुबह 7 से 10 बजे तक केईएम रोड, पांडे गली और चोतिना कुआ क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक रांका चोपड़ा मोहल्ला, भट्टड़ स्कूल के पास, शारदा चौक और दीप जी चक्की के पास गंगाशहर क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक थाना और पीबीएम अस्पताल जीएसएस के सामने स्थित स्टोर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।