बीकानेर में सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में दो स्टूडेंट्स भरत लढ्ढा और अशेरा भट्ट ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर किया। रिजल्ट आने के बाद परिवारों में खुशी देखी गई। कई स्टूडेंट्स के माता-पिता शिक्षक, डॉक्टर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिन्होंने तैयारी में सहयोग किया और बेहतर परिणाम सामने आए। भरत लढ्ढा के हर विषय में 99 से ज्यादा अंक, परिवार ने ऐसे जताई खुशी बीकानेर के भरत लढ्ढा ने रिजल्ट आते ही अपने लैपटॉप पर मार्कशीट देखी। पिता दीपक लढ्ढा, दादा और मां पास में मौजूद थे। जैसे ही रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखा गया, मार्क्स देखते ही पिता दीपक लढ़ढा जोर से चिल्लाये.. अरे वाह, क्या बात है….। इसके बाद वो हर विषय के नंबर बोलकर झूम रहे थे। दादा ने ताली बजाकर खुशी जताई और पूरे परिवार ने “पूनरासर बाबे की जय” के नारे लगाए। दरअसल, भरत ने दसवीं में हर विषय में 99 से ज्यादा मार्क्स लिए। हिन्दी में तो सौ में सौ मार्क्स आए। वहीं इंग्लिश, मैथ्स, साइंस में 99 और सोशल साइंस में 98 मार्क्स लिए। एडिशनल सब्जेक्ट आईटी में भी 99 मार्क्स ही लिए। वहीं बीकानेर की एक ओर स्टूडेंट अशेरा भट्ट ने 99.2 % मार्क्स लिए हैं। अशेरा ने आईटी में जहां सौ में सौ मार्क्स लिए, वहीं हिन्दी, इंग्लिश, साइंस और सोशल साइंस में सौ में 99 मार्क्स लिए। मैथ्स में सौ में 95 मार्क्स हैं। अशेरा के टीचर डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि अशेरा के माता-पिता दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मां सुचि भट्ट बैंगलुरु में काम कर रही है, वहीं पिता देवल भट्ट ने अपनी बेटी के लिए वर्क फ्रॉम होम ले रखा है ताकि उसे तैयारी करवा सके। माता-पिता दोनों डॉक्टर, बेटी लाई 98.7 परसेंट बीकानेर के सीनियर डॉक्टर सुमन बुढ़ानिया और डॉ. मुकेश बेनीवाल की बेटी दिव्यांशी बेनीवाल ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.7 परसेंट मार्क्स लिए हैं। खास बात ये है कि उसने दो विषयों में सौ में सौ मार्क्स लिए। दिव्यांशी के हिन्दी और आईटी में 100 मार्क्स है। वहीं इंग्लिश में 97, साइंस में 98, सोशल साइंस में 98 मार्क्स है। उसके टीचर डॉ. राजेश चौरड़िया बताते हैं कि वो शुरू से ही अव्वल रही है। जान्हवी के 97.8 परसेंट मार्क्स बीकानेर की ही जान्हवी के सीबीएसई दसवीं में 97.8 परसेंट मार्क्स है। जान्हवी ने आईटी में जहां सौ में सौ मार्क्स लिए हैं, वहीं हिन्दी और सोशल साइंस में 98 मार्क्स है। उसने मैथ्स में 97 मार्क्स लिए हैं। कुल 97.8 परसेंट मार्क्स के साथ टॉपर की लिस्ट में शामिल हो गई है। जय नाहटा को मिले 95.6 परसेंट मार्क्स बीकानेर के जय कुमार नाहटा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 95.6 परसेंट मार्क्स लिए। उसने आईटी में सौ में सौ मार्क्स लिए हैं, वहीं साइंस में सौ में 98 मार्क्स लिए हैं। जय के पिता अमित कुमार नाहटा और मां रिंकू नाहटा है। जय अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को देता है। इशिका ने किया स्कूल टॉप, 98 परसेंट मार्क्स बीकानेर की इशिका ने अपने स्कूल में सर्वाधिक मार्क्स लेकर टॉप किया। उसने हिन्दी में सौ में से 99 मार्क्स लिए, वहीं आईटी में भी 99 नंबर ही प्राप्त किए। इसके अलावा साइंस में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 98 मार्क्स लिए। उसके पिता का नाम सुरेश कुमार ओर मां का नाम मोनिका है। लाज कंवर आचार्य के 95.6 परसेंट मार्क्स बीकानेर के जवाहर नगर निवासी लाज कंवर आचार्य ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 95.6 परसेंट मार्क्स लिए हैं। लाज कंवर के आईटी में सौ में से 99 अंक आए, जबकि इंग्लिश लिटरेचर में 97 मार्क्स लिए। लाज कंवर के पिता कर्ण आचार्य और मां लक्ष्मी आचार्य ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता जताई। अगर स्टूडेंट के 95 परसेंट से ज्यादा मार्क्स है तो हमें स्टूडेंट का फोटो और मार्कशीट 9829286895 नंबर पर व्हाट्सएप करें।