बीकानेर में वर्तमान में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 17 अप्रैल से 11 मई तक पूर्ण नहरबंदी प्रभावी है। जलाशयों में उपलब्ध एकत्र जल मात्रा को ध्यान में रखते हुए 17 अप्रैल से बीकानेर शहर में एक दिन छोडकर (48 घंटों से) जल वितरण किया जाएगा। इसके लिए पहले से निर्धारित जोन के आधार पर ओड इवन के आधार पर पानी दिया जाएगा। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि जोनवार, सम व विषम तारीख के अनुसार पेयजल की सप्लाई की जाएगी। प्रथम जोन क्षेत्र (17 अप्रैल से सभी विषम संख्या दिनांक को जलापूर्ति की जाएगी।) जेलवेल टंकी से जुडे क्षेत्रः गोगागेट टंकी से जुडा क्षेत्रः करणी नगर उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्रः करणी नगर क्षेत्र, गांधी नगर, कैलाशपुरी। समतानगर टंकी से जुड़े क्षेत्र नत्थूसर टंकी से जुडे क्षेत्र नयाशहर टंकी से जुडे क्षेत्र जवाहर नगर टंकी से जुड़े क्षेत्र सेटेलाइट टंकी से जुड़े क्षेत्र बंगलानगर टंकी से जुड़े क्षेत्र लक्ष्मीनाथ मंदिर टंकी से जुड़े क्षेत्र गोपेश्वर टंकी से जुड़े क्षेत्र द्वितीय जोन क्षेत्र (18 अप्रैल से सभी विषम संख्या दिनांक को जलापूर्ति की जाएगी) स्टेडियम टंकी से जुडे क्षेत्रः साखू डेरा से जुड़े क्षेत्रः नागणेचजी की टंकी से जुडे क्षेत्र रानी बाजार उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्रः भीनासर टंकी से जुडे क्षेत्रः गंगाशहर टंकी से जुड़े क्षेत्रः रामपुरा बस्ती टंकी से जुड़े क्षेत्रः नयाशहर से टंकी से जुड़े क्षेत्रः पंप हाउस से डायरेक्ट सप्लाईः इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, मिलिट्री इन्जि. सर्विसेज क्षेत्र शोभासर आदि। जलदाय विभाग ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि नहरबंदी के समय में पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। इसे व्यर्थ न बहाएं। मितव्ययता से जल प्रयोग करें, जिससे विषम परिस्थितियों से बचा जा सके। नहर बंदी के दौरान अंतिम छोर पर समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा उड़न दस्ते के जरिए अवैध बूस्टर को जप्त किया जाएगा। कुछ क्षेत्रों में आधे घंटे विद्युत कटौती भी की जा सकती है। नहरबंदी के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।