मंगलवार देर रात को ढाबे से घर लौट रहे 20 साल के बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर फटने से युवक की मौत हो गई। शव बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। गुंदोज पुलिस चौकी प्रभारी समुद्र सिंह ने बताया कि मादड़ी गांव के रहने वाला 20 साल का कानाराम पुत्र भंवरलाल बावरी केनपुरा के पास एक ढाबे पर काम करता था। काकोसा होटल के सामने अज्ञातवाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर मौत हो गई।