लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा में IIT की स्थापना को लेकर कहा कि हमारे साथ पक्षपात हुआ है। अशोक गहलोत उसे जोधपुर ले गए। बिरला ने निजी बिजली कंपनी KEDL को लेकर कहा कि बिजली कंपनी लूट मचाना बंद करें, नहीं तो कंपनी बंद करने की कगार पहुंच जाएगी। बिरला ने सोमवार रात को कोटा में श्रीनाथपुरम इलाके में संविधान पार्क का शिलान्यास किया। KEDLवालों लूट बंद कर दो लोगों संबोधित करते हुए बिरला ने कहा आप कागज पर लिख लेना। 3 साल बाद इस कोटा शहर की हर गली प्रगति पथ की तरह बढ़ती नजर आएगी। हर गली में रोड लाइट होंगी, मुक्तिधाम पास में होगा। पीने का पानी, बिजली समेत सारी सुविधाएं होंगी। कुछ KEDL वालों की लूट जरूर बंद करनी पड़ेगी। मैंने कहा है कि KEDLवालों लूट बंद कर दो, नहीं तो KEDL कंपनी बंद हो जाएगी। मैं तब बोलता हूं, जब गरीब की जेब पर डाका डालते हैं मैं इतना कड़ा जब बोलता हूं। जब गरीब के जेब में अवैध रूप से डाका डाला जाएगा। मैं गरीब के दर्द को देखता हूं। कोटा में प्राइवेट बिजली कंपनी KEDL के कारण आम जनता परेशान है। मैंने KEDL के अधिकारी को कहा है- कंपनी, लोगों से लूट मचाना बंद कर दे। आम जनता को राहत दे। क्योंकि कांग्रेस के समय इस कंपनी को काम दिया गया था। जिसका जितना बिल हो उसे उतना ही उपयुक्त बल दिया जाए। वीसीआर के नाम या अन्य नाम से अवैध वसूली हो रही है। उसे बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि हर गरीब व्यक्ति जो फुटपाथ पर रहता है। वह सम्मान की जिंदगी जिए। इसके लिए कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा 15 रूपए रोज में हर गरीब को मकान मिलेगा। ताकि वह भी सम्मान की जिंदगी जी सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कई योजनाएं बनाई है। जिसे एक आम आदमी सम्मान की जिंदगी जी सके। हमारे साथ पक्षपात हुआ है,लेकिन अब वक्त हमारा आया है बिरला ने आईआईटी को लेकर कहा कि हमारे साथ पक्षपात हुआ है। उस समय वसुंधरा जी मुख्यमंत्री थी। उन्होंने कोटा में आईआईटी की स्थापना की सिफारिश की थी। लेकिन अशोक गहलोत उसे जोधपुर ले गए। क्योंकि केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। वो कोटा की आईआईटी जोधपुर ले गए। हमें ट्रिपल आईटी दे दी। लेकिन अब वक्त हमारा आया है। आने वाले समय में ट्रिपल आईटी, आईआईटी से बेहतर बनेगी। AI टेक्नोलॉजी सहित नई टेक्नोलॉजी के 20 हजार विद्यार्थी देश और दुनिया की टेक्नोलॉजी को सिखने इसी ट्रिपल आईटी के कैंपस में आएंगे। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़े- कोटा को मिलेगा नया संविधान पार्क:शिलान्यास कार्यक्रम में स्पीकर बिरला बोले- संविधान को जानने-समझने वाला ही बनेगा देश का जिम्मेदार नागरिक कोटा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान पार्क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति संविधान को जानता और समझता है, वहीं देश निर्माण में एक सजग प्रहरी की भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस पहल को नागरिकों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। खबर पढ़े