टोंक समेत भराव क्षेत्र में बीती रात हुई तेज बारिश के चलते बीसलपुर बांध में इस बारिश के सीजन में पहली बार 24 घंटे में पांच सेमी पानी बढ़ा है। जबकि रोजाना बांध में डेढ़ से 2 सेमी जलस्तर कोटा, टोंक और अजमेर को की जाने वाली पेयजल सप्लाई के चलते घटता था। इसी के साथ बीसलपुर बांध का जलस्तर पंचायत सेमी बढ़कर 313.55 आर एल मीटर हो गया है। अब बांध ढाई मीटर से भी कम खाली रह गया है। बांध में पानी की भराव क्षमता 38.50 टीएमसी के मुकाबले अभी भी 25.182 टीएमसी पानी है। करीब 70 प्रतिशत पानी बांध में भरा है। जल स्तर की बात करें तो करीब ढाई दो मीटर ही खाली है। बांध का कुल जल स्तर 315.50 आरएल मीटर के मुकाबले अभी 315.55 आरएल मीटर पानी भरा हुआ। गुरुवार को भी बारिश होने का मौसम बना हुआ है। काले बादल छाए हुए हैं। इसके फिर से बारिश होने के आसार बने हुए है। बादल छाने से मौसम सुहाना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रोजाना दो MLD तीन जिलों में पानी दे रहे उधर इस साल भी जुलाई माह की शुरूआत में पानी की आवक बनती जा रही है। इससे लगता है बांध गत सालों मे मुकाबले बांध और जल्दी भरेगा बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटे में सुबह आठ बजे तक 32 एम एम बारिश हुई है। जल संसाधन विभाग के एक्सईएन एन एल मीणा ने बताया कि टोंक समेत जयपुर, अजमेर जिले की एक करोड़ से ज्यादा की आबादी के लिए बीसलपुर बांध से रोजाना एवरेज साढ़े नौ सो MLD पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बांध का जलस्तर मई माह तक दो से डेढ़ सेमी कम हो रहा था। लेकिन बीती रात हुई के बारिश से बांध में। 24 घंटे में पांच सेमी पानी बढ़ गया।