जालोर के उम्मेदाबाद में 80 साल की बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर सोने का मालदिया लूटने वाले 2 आरोपियों को बिशनगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार- मंगलवार 21 जुलाई को बिशनगढ़ थाना इलाके के धोराढाणी गांव (उम्मेदाबाद) में बुजुर्ग महिला (80) कृषि कुएं पर अकेली थी। इस दौरान दो युवक चाकू की नोक पर गले में पहना सोने का मादलिया लूटकर ले गए। पीड़ित परिवार ने 22 जुलाई को बिशनगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित किया और उन्हें डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया। वारदात का 24 घंटे में पुलिस खुलासा करते हुए पुलिस ने मांडवला निवासी मोतीनाथ (24) पुत्र मालनाथ कालबेलिया और रटूजा निवासी श्रवणनाथ (24) पुत्र शेषनाथ कालबेलिया को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई थानाधिकारी मनोजकुमार, एएसआई रूपसिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोकसिंह , कांस्टेबल नैनाराम, नरेशकुमार, जोगाराम, रामदेवसिंह, मुकेशकुमार और वीरसिंह रहे।