कोटा में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा व एनडीए गठबंधन के प्रदर्शन पर कोटा में जश्न का माहौल है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता ढ़ोल पर जमकर नाचे। शहर भाजपा की ओर से जीएमए प्लाजा में आतिशबाजी की गई। लड्डुओं से मुंह मीठा कर खुशियां मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली बंगाल में पहली बार भाजपा दो तिहाई बहुमत के करीब है। शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि जब जब विपक्ष हारता है, जनता उसे नकारती है तो EVM पर सवाल उठाता है। और जीतता है तो चुप्पी साध लेता है। तमिलनाडु और केरल हम नहीं जीत रहे, विपक्ष यहां EVM पर सवाल नहीं उठाएगा। असम, बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बना रही है। बंगाल में टीएमसी एक वर्ग को साथ लेकर काम कर रही थी। वहां एक वर्ग के सामने दूसरा वर्ग भी एकमत हो गया। सबने मिलकर एक मुखी होकर कमल खिलाने का निर्णय लिया। नतीजा भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली पर बंगाल में पहली बार भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, अटक से कटक तक, चारों तरफ भाजपा का कमल खिल रहा है। वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में भाजपा होगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का शासन जरूरी है। जश्न में डूबे कार्यकर्ता इधर भाजपा महावीर नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाया। मण्डल के कार्यकर्त्ता ने ढ़ोल बजाकर मिठाईयां बांटी व आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान कीर्तिकांत गोयल पूर्व मण्डल अध्यक्ष,संजय निझावन पूर्व मण्डल अध्यक्ष, गोपाल राम मंडा वार्ड पार्षद, रेखा सिंह महिला मण्डल अध्यक्ष, विकास शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। नयापुरा में भगवा नुकती का प्रसाद बांटा पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत की खुशी में समाजसेवी डॉक्टर दुर्गा शंकर सैनी ने नयापुरा में भगवा नुकती का प्रसाद बांटा। लोगों ने भगवा ध्वज लहराते हुए एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान पुरुषोत्तम अजमेरा, नाथूलाल पहलवान गुरु श्री मंगलेश्वर व्यायाम शाला , तुषार सुमन,बाबू भाई प्रजापति, अनीश मीणा शिवराज सिंह, विनोद, कमलेश, कमल, मुकेश मालव,नरेंद्र, सहित सनातन प्रेमी मौजूद रहे।