पाली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पिंजरापोल गोशाला में गोमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाया। भाजपा सोमनाथ मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार के नेतृत्व में सेवा कार्य किए गए। इसके सा​थ ही कबूतरों के लिए मक्की का चुगा डालकर प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। समाजहित कार्यो को प्राथमिकता इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार ने कहा- भाजपा सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देती है। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य पूनाराम सीरवी, वसीम भाई खोखर, वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी चंद्रशेखर भायल, मंडल महामंत्री प्रताप सिंह राठौड़, अमोलक शर्मा, उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपुरोहित, सुमार भाई संभवानी, मंडल मंत्री मुकेश प्रजापत, महिला मोर्चा महामंत्री नीतू अमरनानी, रणवीर सिंह राजपुरोहित, दिलीप मेवाड़ा, सत्यनारायण भाटी, योगेश सोनी, भवानी कुमार, तिलोक चौधरी, ओम गर्ग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी ऊषा राठौड़, योगेश गर्ग, दिनेश घांची, शेरू मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।