सक्षम संस्था (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) जैसलमेर इकाई व भानु सेवा संस्थान फलोदी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार सुबह 10 बजे से जवाहर अस्पताल के सेमिनार हॉल में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। प्रभारी डॉ. जेआर पंवार ने बताया कि रक्तवीर स्व. भवानी शंकर भानु ने 25 साल की आयु में 15 बार रक्तदान किया था, जिनकी पुण्यतिथि पर यह शिविर समर्पित है। सक्षम जिला संरक्षक अमृत भूतड़ा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ स्वयंसेवक त्रिलोक चंद खत्री, समाजसेवी व पूर्व सभापति गोपी किशन मेहरा, नवनियुक्त सभापति विजय डांगरा, सीएमएचओ डॉ. एमडी सोनी, लोकपाल आईदानसिंह भाटी व पीएमओ डॉ. रविन्द्र सांखला करेंगे। टीम सदस्य दमाराम माली ने यह जानकारी दी।