बूंदी। जिले में पिछले कई दिनों से जारी आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण जिलेभर में 160 बिजली पोल टूट गए, 5 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए और 36 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस प्राकृतिक आपदा से जयपुर डिस्कॉम को करीब 24 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि, निगम की टीमों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति दोबारा सुचारु कर दी है। 29 अप्रैल से लगातार बिगड़े मौसम का असर अधीक्षण अभियंता सी.पी. गुप्ता ने बताया कि 29 अप्रैल से जारी आंधी-तूफान के कारण पूरे बूंदी सर्किल में बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं की वजह से एलटी, 11 केवी और 33 केवी लाइन के कुल 160 पोल टूट गए, जबकि कई स्थानों पर बिजली तार भी क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा 5 ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 36 गांव अंधेरे में डूबे, फिर युद्धस्तर पर शुरू हुआ काम बिजली बाधित होने के बाद जयपुर डिस्कॉम ने तुरंत मोर्चा संभाला। निगम की 19 एफआरटी (फर्स्ट रिस्पॉन्स टीम), कनिष्ठ अभियंताओं और फीडर प्रभारियों ने लगातार दिन-रात मेहनत कर प्रभावित गांवों में बिजली बहाल की। विभाग की तेजी से कार्रवाई के बाद अधिकांश क्षेत्रों में सप्लाई सामान्य कर दी गई। शिकायतों के लिए बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए खंड स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति, टूटे तार या बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत विभाग को दें और सावधानी बरतें। इन नंबरों पर करें तुरंत शिकायत मुख्य हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6507 1912 व्हाट्सएप नंबर: 9413375881 बूंदी कंट्रोल रूम: 0747-2445211 खंड स्तरीय कंट्रोल रूम तालेड़ा, बूंदी, हिंडोली ब्लॉक: 7877538838 केशोरायपाटन, लाखेरी, नैनवा ब्लॉक: 9351696992 बूंदी वृत्त लैंडलाइन: 0747-2445424 24 घंटे मोबाइल सेवा: 9414040583
क्षेत्रवार जेईएन को सौंपी जिम्मेदारी मुख्य नंबरों पर समाधान नहीं होने पर उपभोक्ता सीधे अपने क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंताओं (JEN) से संपर्क कर सकते हैं। बूंदी शहर क्षेत्र भरत सिंह (पुराना बूंदी शहर) – 9413390830 रितु आंजना (नैनवां रोड, माटूंदा रोड) – 9413390831 नीलम गोचर (छत्तरपुरा, देवपुरा, कोटा रोड) बूंदी ब्लॉक यश चौधरी (रघुनाथपुरा, खटकड़ क्षेत्र) – 9414029297 रामेश्वर (रामनगर क्षेत्र) – 9413390832 हरीश मेघवाल (नमाना क्षेत्र) – 9413390833 तालेड़ा ब्लॉक प्रतीक शर्मा (डाबी) – 9413390834 प्रीति बैरवा (सुवासा) – 9414029294 विवेक पांडे (तालेड़ा) – 9414090835 हिंडोली क्षेत्र रामनिवास मीणा (सथूर क्षेत्र अतिरिक्त चार्ज) – 9413390841 आशीष साहू (पेच की बावड़ी) – 9413389743 मानसी जैन (बड़ा नयागांव) – 9414019471 दबलाना क्षेत्र शगुफ्ता अंसारी – 9414029288 / 9413390842 आदेश जाजोरिया (धणावा क्षेत्र) – 9413389598 आमजन से अपील डिस्कॉम ने लोगों से अपील की है कि टूटे बिजली तारों से दूर रहें, किसी भी पोल या लाइन में खराबी दिखे तो तुरंत विभाग को सूचना दें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि शेष क्षेत्रों के नंबर और सेवाएं जल्द जारी की जाएंगी।