दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित जूनियर एडिटर सीजन 8 में विजेता बच्चों को रविवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसे लेकर बोरदा स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पांच छात्राओं को किया सम्मानित दैनिक भास्कर के जूनियर एडिटर सीजन 8 के तहत स्कूलों में जूनियर एडिटर की प्रतियां बांटी की गई थी। इसमें क्लास 9वीं से क्लास 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया था। इसमें बच्चों को भास्कर की ओर से एक खाली डमी न्यूज पेपर दिया गया था, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पना के अनुसार प्रश्नों के जवाब देने के साथ- साथ रचनात्मक प्रदर्शन और लेखनी का परिचय देते हुए जवाब दिया था। इसका परिणाम आने के बाद गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोरदा की पांच छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मित्रपुरा तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार बसंत कुमार शर्मा, दैनिक भास्कर के एसएमडी प्रभारी गोविन्द शर्मा, प्रधानाचार्य मुरारी लाल मीना, सोनीराम मीणा, राजकुमार जांगिड़, बलवीर सिंह, बुद्धिराम कोली सहित अन्य स्टाफ रहे। तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि भास्कर द्वारा समय - समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते है, जिससे बच्चों में कुछ नया करने की भावना जागृत होती है। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है और सामान्य ज्ञान की बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि भास्कर की सभी खबरें सटीक और तथ्यात्मक होती है, जिससे लोगों को देश और प्रदेश की सभी जानकारी रोजाना अखबार के माध्यम से मिल जाती है।