पाली में मजदूर, स्टूडेंट और कामकाजी युवाओं को अब गैस सिलेंडर के लिए राहत मिलेगी। वे आधार कार्ड लेकर गैस एजेंसी से 5 किलो LPG सिलेंडर ले सकेंगे। इसके लिए 556 रुपए सिलेंडर के और 850 रुपए सिक्योरिटी जमा करनी होगी। जिला रसद अधिकारी के अनुसार यह सुविधा बाहरी जिलों से आए लोगों के लिए शुरू की गई है, ताकि उन्हें गैस लेने में परेशानी न हो। आधार कार्ड से मिल सकेगा छोटा सिलेंडर अब जिन लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं है, वे भी आधार कार्ड दिखाकर गैस एजेंसी से 5 किलो का सिलेंडर ले सकते हैं। इससे पीजी में रहने वाले स्टूडेंट, मजदूरी करने वाले और नौकरी करने वाले युवाओं को सुविधा मिलेगी। हजारों लोगों को मिलेगा फायदा जिला रसद अधिकारी कमल किशोर पंवार ने बताया कि इस फैसले से पाली में रहने वाले बाहरी राज्यों और जिलों के हजारों मजदूर, स्टूडेंट और कामकाजी युवाओं को राहत मिलेगी। उन्हें गैस सिलेंडर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और जरूरत के अनुसार छोटा सिलेंडर मिल सकेगा। गैस सप्लाई पर असर के बीच लिया फैसला ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण LPG गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी को देखते हुए 5 किलो सिलेंडर की सुविधा शुरू की गई है, ताकि लोगों को खाना बनाने के लिए गैस मिलती रहे। 556 रुपए सिलेंडर, 850 रुपए सिक्योरिटी गैस एजेंसी संचालक ताराचंद मीणा के अनुसार 5 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर 556 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा 850 रुपए सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी, जो सिलेंडर वापस करने पर ग्राहक को लौटा दी जाएगी। छोटे सिलेंडर से आसान होगा उपयोग 5 किलो का सिलेंडर छोटा और कम कीमत का होने के कारण मजदूरों और स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी है। जिन्हें बड़े सिलेंडर की जरूरत नहीं होती, वे आसानी से इस सिलेंडर का उपयोग कर सकेंगे।