भारी बारिश के चलते पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड रेलखंड के बीच स्थित पुल संख्या 203 पर पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसके चलते बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर समेत तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है। पुल पर पानी बढ़ने से रोका रेल संचालन भारी बारिश के कारण पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड रेलखंड के बीच स्थित पुल संख्या 203 पर पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया। सुरक्षा के चलते लिया गया फैसला उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और पटरियों पर जलभराव के कारण एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण तुरंत प्रभाव से ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। ये ट्रेनें की गईं रद्द: 24 जुलाई 25 जुलाई रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के टिकट का पैसा आईआरसीटीसी के जरिए अपने-आप उनके बैंक अकाउंट में वापस भेज दिया जाएगा। काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री रेलवे स्टेशन जाकर अपना पूरा रिफंड ले सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ट्रैक से पानी उतरने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद रेल यातायात दोबारा शुरू किया जाएगा।